Dhanbad News: चर्चित यूट्यूबर आर्यन केल्विन के खिलाफ मारपीट की शिकायत
धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: भूली, प्रतिनिधि। भूली आजाद नगर के चर्चित यूट्यूबर आर्यन केल्विन उर्फ अमन पंडित और उसके समर्थकों पर मारपीट और जानलेवा हमला करने की शिकायत भूली ओपी में की गई है। ए ब्लॉक निवासी रवि भूषण सिंह के पुत्र ऋषि प्रकाश ने मामले की शिकायत भूली ओपी में की है। ऋषि प्रकाश भी यूट्यूबर है। घटना के पीछे आर्यन केल्विन एवं ऋषि के बीच हुआ पुराना विवाद बताया जा रहा है। ऋषि ने पुलिस को बताया है कि पूर्व में रील बनाने को लेकर आर्यन केल्विन से उसका विवाद हुआ था। शुक्रवार की रात वह अपनी दादी को आजाद नगर स्थित अपने चाचा के घर छोड़कर आ रहा था। इसी दौरान ए ब्लॉक दुर्गा मंदिर के समीप आजादनगर के अमन पंडित उर्फ आर्यन केल्विन, सुमित कुमार पांडे, नवीन चौहान, अजय कुमार, समीर मल्लिक ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। वह जान बचाकर अपने घर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.