धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: बरोरा थाना क्षेत्र के निचितपुर बस्ती निवासी किशोर दास ने अपनी मेहनत, लगन के बल पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में नौकरी हासिल कर परिवार और समाज का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। घर पहुंचने पर ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने ढोल-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। किशोर दास, बढ़न दास व बेबी देवी के पुत्र हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने रांची में गार्ड की नौकरी शुरू की। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपने भविष्य को संवारने का प्रयास जारी रखा। यह भी पढ़ें- Gridih News: ट्रेनिंग पूरी कर लौटने पर सीआरपीएफ जवान का स्वागत इसी दौरान सीआरपीएफ की परीक्षा दी और सफलता हासिल की। उन्हें बधाई देने वालों में उपेंद्र दास, शंकर द...