धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात तूफान 'अर्नब' के कारण झारखंड में बारिश और तेज हवाओं की आशंका को लेकर कोयला कंपनियां अलर्ट हैं। कोयला उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। चक्रवात को लेकर झारखंड में भी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने पर कोयला उत्पादन पर खासा असर पड़ने की आशंका है। इसको लेकर कोल कंपनियों की ओर से तैयारी का निर्देश दिया गया है। झारखंड की प्रमुख कोल कंपनियां जैसे बीसीसीएल, सीसीएल और ईसीएल अलर्ट मोड पर हैं। मालूम हो कि बारिश हुई तो कोयला उत्पादन पर असर तय है। वर्तमान में पावर प्लांटों को कोयले की ज्यादा जरूरत है। तीन-चार दिन यदि कोयला उत्पादन पर असर पड़ता है तो पावर प्लांटों में कोयले का स्टॉक कम हो सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने क...