धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: भूली मोड़ वासेपुर में फहीम खान के भाई सानू खान पर फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए चंदन ठाकुर ने पुलिस के समक्ष प्रिंस खान गिरोह से जुड़े होने की बात कही है। ईस्ट बसुरिया थाना प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव के फर्द बयान पर दर्ज गुरुवार की देर रात एफआईआर दर्ज की गई। प्राथमिकी में चंदन के पुलिस के समक्ष दिए बयान का उल्लेख किया गया है। चंदन ने बताया कि वह प्रिंस खान के पिता नासिर खान के माध्यम से प्रिंस खान और गोपी खान के संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़ा था और उसके लिए काम करता था। प्राथमिकी के अनुसार, भूली मोड़ में फायरिंग के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में ईस्ट बसुरिया के स्पेशल धौड़ा स्थित बंद स्कूल के पास पहुंची थी। पुलिस के अनुसार टीम को देखते ही अपराधियों ने पुलिस पार्टी को निशान...