धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: सुदामडीह रिवर साइड बस्ती में गुरुवार को जैसे ही मनोज सिंह (43) का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा, वैसे ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। पूरी बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक पेशे से एक निजी वाहन चालक थे। उनके दो पुत्र और पत्नी समिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को मनोज सिंह अपने परिवार और बच्चों को मोटरसाइकिल से पुरुलिया स्थित ससुराल छोड़ने गए थे। वहां से अकेले लौटने के दौरान रात करीब 8 बजे चंदनकियारी रोड के लाघला के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को रौंद दिया। मनोज सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Godda News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक युवक की हुई मौत घटना की सूचना चंदनकियारी पुलिस द्वारा देर रात परिजनों को दी गई। गुरुवार को शव का पोस्...