Dhanbad News: घोंघाबाद में युवक की मौत, मातम
धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: घोंघाबाद गांव में सोमवार को विधानचंद्र टुडू, 37 वर्ष नामक युवक की मौत रहस्यमय ढंग से हो गई। घटना के साथ ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। खबर पाकर झामुमो के जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, भाकपा माले के रजत कुमार महतो, अब्दुल कादिर आदि पहुंचे। विधायक चंद्रदेव महतो ने भी घटना पर शोक जताया। अवकाशप्राप्त शिक्षक गोविंद मांझी के पुत्र मृतक दो भाइयों में छोटा व अविवाहित था। बड़े भाई प्रदीप मुर्मू की मौत भी मात्र दो वर्ष पूर्व रहस्यमय ढंग से हो गई थी। हालांकि परिजन मृतक विधान के मौत का कारण हॉर्टअटैक मान रहे हैं। एक-एक कर दोनों भाइयों की हुई मौत के बाद परिवार के समक्ष दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.