Dhanbad News: घायल ट्रैक्टर मालिक की इलाज के दौरान मौत
धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: बलियापुर, प्रतिनिधि। आमझर के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय संदीप मंडल की मौत सोमवार को एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शव को देखकर पत्नी अपर्णा मंडल, मां पुष्पा मंडल, पुत्री ऋतिका मंडल, लक्ष्मी मंडल व पुत्र मोहन कुमार मंडल दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। संदीप रविवार को अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्त्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.