धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: कच्छी बलिहारी में घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित संतोष कुमार सिंह की शिकायत पर पुटकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संतोष कुमार सिंह के अनुसार, 30 सितंबर की रात सुरेंद्र राम, राज कुमार राम, रंजन राम, राज किशोर राम और राम बाबू राम सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया और भीतर घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान रंजन राम ने उनकी जेब से 700 रुपये निकाल लिए और पत्थर से वार कर गला दबाने का प्रयास किया। पड़ोसियों के बीच-बचाव करने पर किसी तरह उनकी जान बची। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...