धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। सरायढेला के लोहरकुल्ही में बुधवार को मां से विवाद के बाद युवती ने फिनाइल पी ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की पहचान लोहरकुल्ही निवासी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किसी बात को लेकर युवती का अपनी मां से विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में उसने फिनाइल पी ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजन परेशान हैं। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...