धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की ओर से मनमाना बिजली बिल भेजे जाने को लेकर उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश है। बिना वास्तविक मीटर रीडिंग के भारी-भरकम बिल जारी किए जाने से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बलियापुर निवासी उपभोक्ता सिकंदर खान ने बताया कि विभाग ने बिना मीटर रीडिंग किए एक माह का घरेलू बिजली बिल 13 लाख 70 हजार रुपये भेज दिया। विभाग से शिकायत के बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं, डांगेपाड़ा निवासी दीपक कुमार महतो ने आरोप लगाया कि उनके मीटर में जुलाई माह की खपत 312 यूनिट दर्ज है, जबकि बिल में 23 दिन की खपत 513 यूनिट दिखाकर 500 रुपए का बिल थमा दिया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बलियापुर: मनमाना बिजली बिल निर्गत करने को ले उपभोक्ताओं ने जतायी नाराजगी क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ता...