Dhanbad News: ग्रीन व्यू और रेलवे अस्पताल के पास खुलेंगे रेल कोच रेस्टोरेंट
धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: धनबाद में दो और नए रेल कोच रेस्टोरेंट खुलेंगे। डीआरएम ऑफिस और ग्रीन व्यू के बीच चल रही टायर पंक्चर दुकान को हटा कर और हॉस्पिटल कॉलोनी में रेलवे अस्पताल और आरपीएसएफ 10वीं बटालियन के बगल में रेल कोच रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। दोनों स्थानों पर रेस्टोरेंट के लिए रेलवे ने टेंडर आमंत्रित किया है। सीनियर डीसीएम धनबाद कार्यालय से जारी कैटलॉग के अनुसार 11 सितंबर को ऑनलाइन नीलामी में लोग रेस्टोरेंट संचालन की बोली लगा सकेंगे। धनबाद रेल मंडल शहरवासियों और रेल यात्रियों को खानपान की आधुनिक सौगात देने जा रहा है। रेल प्रशासन ने धनबाद स्टेशन के आसपास दो और प्रमुख स्थानों पर रेल कोच रेस्टोरेंट की स्थापना और संचालन के लिए ई-ऑक्शन टेंडर जारी कर दिया है।
शहर में कुल चार जगहों पर मिलेगा कोच रेस्टोरेंट का स्वाद धनबाद में रेल कोच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.