धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के पांडेडीह छह नंबर बस्ती के समीप ब्लास्टिंग का ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध करते हुए कार्य रोक दिया। ग्रामीण सुमित्रा देवी, संटी सिंह व गणेश यादव ने कहा कि आउटसोर्सिंग परियोजना बस्ती के काफी समीप आ गई है। परियोजना में ब्लास्टिंग होने से पत्थर उड़ कर आवासों पर गिरने से लोग चोटिल हो रहे हैं। कोलियरी के एजेंट जयंत कुमार व गोपालजी ने ग्रामीणों से बात कर उक्त स्थल के शेष बचे लोगों को पुनर्वास करवाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...