Dhanbad News: गौवंश ले जाने के मामले में चालक व वाहन मालिक पर केस
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: एकड़ा शिव मंदिर के समीप बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा पिकअप वैन से तीन गौवंश बरामद किए जाने के मामले में लोयाबाद पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पिकअप वैन के चालक व वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह पिकअप वैन संख्या जेएच 10 सीडब्ल्यू/3442 से तीन गौवंश ले जाए जा रहे थे। एकड़ा शिव मंदिर के समीप वाहन को संदिग्ध स्थिति में देखकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान चालक चकमा देकर फरार हो गया था। बरामद तीनों गौवंश को सुरक्षित कतरास गोशाला भेज दिया गया। पुलिस फरार चालक व वाहन मालिक की पहचान के साथ गौवंश को कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.