Dhanbad News: गौरी शंकर धाम में हरिणा की नई समिति का सर्वसम्मति से गठन
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: हरिणा, प्रतिनिधि। हरिणा स्थित गौरी शंकर धाम में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें नई प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में मंदिर के विकास, सुव्यवस्थित संचालन एवं धार्मिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। नई समिति में बेजू महतो को अध्यक्ष, दीपक रवानी को उपाध्यक्ष, रूपलाल साव को सचिव, शिवचरण रवानी को सह सचिव तथा गोपाल महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मंदिर के आय-व्यय की पारदर्शिता के लिए बैंक खाता खोलने, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा मंदिर के विकास, स्वच्छता और धार्मिक कार्यक्रमों के बेहतर संचालन का निर्णय लिया गया। साथ ही जीवन कुमार रवानी के संबंध में सोशल मीडिया पर एआई से संपादित सामग्री प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने के कथित प्रयास की निंदा करते हुए आवश्यक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.