Dhanbad News: गोसेवा कर दिया संस्कारों का संदेश
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष 'सृजन से सम्मान तक' के तहत सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा बस्ताकोला गोशाला में गोसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गोमाता के पारंपरिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और युवा पीढ़ी को सेवा व सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने गोमाता को हरा चारा, गुड़ और अन्य पौष्टिक सामग्रियां खिलाईं। मौके पर झरिया शाखा अध्यक्ष किरण शर्मा, उपाध्यक्ष चंदन पटवारी, पूर्व अध्यक्ष विशाल पलसानिया, कार्यक्रम संयोजक अंकित तुलस्यान, रवि सावंतिया, गौतम अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, निक्की अग्रवाल, रुमा अग्रवाल एवं अमित जलान आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गौसेवा के साथ शुरू हुआ मारवाड़ी युवा मंच का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.