Dhanbad News: गोशाला पुल के नीचे जलजमाव में फंसी एंबुलेंस
धनबाद, जुलाई 2 -- Dhanbad News: राजगंज-कतरास फोरलेन सड़क मार्ग पर स्थित कतरास गोशाला पुल के नीचे बुधवार को भारी जलजमाव के कारण एक निजी एंबुलेंस बीच सड़क पर खराब हो गई। एंबुलेंस में सवार दुमका निवासी गंभीर मरीज को रांची स्थित रिम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन वाहन बंद होने से मरीज को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हल्की बारिश के बाद ओवरब्रिज के नीचे पानी भर जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस के खराब होने के बाद मरीज के परिजन मदद की गुहार लगाते रहे। उनका आरोप है कि सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा से कई दिनों से संपर्क करने के बावजूद समय पर सहायता नहीं मिल सकी, जिसके कारण उन्हें निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार गौशाला रेलवे ओवरब्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.