धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: गोविंदपुर, प्रतिनिधि। प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर में प्री-बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी कर लौट रहे शिक्षक जयराम महतो (56) की गुरुवार को हृदयाघात से मौत हो गई।

शिक्षक की जानकारी मृतक उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंचनपुर के सहायक अध्यापक थे। विभागीय आदेश पर उन्होंने गुरुवार को द्वितीय पाली में गोविंदपुर हाई स्कूल में वीक्षण कार्य किया था। ड्यूटी समाप्त कर वह अपने घर महुबनी-1 पंचायत के निचितपुर गांव जा रहे थे। घर से कुछ दूर पहले ही वह बेचैन होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें हीलमैक्स अस्पताल गोविंदपुर ले गए, जहां से एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया।

अस्पताल पहुँचने में देरी जीटी रोड पर जाम में फंसने के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी हुई और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद सरायढेला प...