Dhanbad News: गोविंदपुर में वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर, गंभीर
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 85 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान गोविंदपुर के भितिया निवासी फटिक चंद्र दास के रूप में हुई है। हादसे में उनका बायां हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार फटिक चंद्र दास शुक्रवार को घर से सब्जी खरीदने के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी। पुलिस की मदद से घायल वृद्ध को तत्काल धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.