धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: आंगनबाड़ी केंद्र गोविंदपुर- 5, कोड संख्या- 531 कहने को गोविंदपुर के मुख्य बाजार लाल बाजार के हृदय स्थल पर स्थित है, लेकिन इसकी उपेक्षा और दुर्दशा देखकर अफसोस आएगा। यह केंद्र जीटी रोड से सटी लंबी और संकीर्ण गली के अंदर 8 गुणा 10 फीट के छोटे से किराए के कमरे में चल रहा है। किराए के रूप में मकान मालिक महमूद आलम को प्रतिमाह 200 रुपए मिलते हैं। यह राशि प्रखंड कार्यालय से साल में एक बार मिलती है, परंतु सेविका रुखसाना खातून को यह राशि अपनी जेब से नियमित रूप से प्रतिमाह देना पड़ती है अन्यथा मकान मालिक मकान खाली करने का नोटिस थमा सकते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में 3 से 6 वर्ष आयु के 10 बच्चे नामांकित हैं। गुरुवार को एक बच्चा अनुपस्थित था। इन बच्चों के लिए सहायिका जाहिदा खातून नाश्ते में सूजी का हलवा और खाना में दाल, भ...