Dhanbad News: गोविंदपुर-बाघमारा में खुलेंगे नए आधार सेवा केंद्र
धनबाद, अगस्त 4 -- Dhanbad News: डीसी आदित्य रंजन की पहल पर धनबाद में आधार सेवा केंद्र पर भीड़ प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए यूआईडीएआई ने बड़े कदम उठाए हैं। डीसी के आग्रह पर निदेशक, यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, रांची ने आधार सेवा केंद्र में सेवा क्षमता एवं किट में वृद्धि की है। धनबाद के गोविंदपुर एवं बाघमारा प्रखंडों में शीघ्र ही नए आधार सेवा केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। भविष्य में धनबाद के पंचायतों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पुराने ईसीएमपी सॉफ्टवेयर के स्थान पर चरणबद्ध तरीके से यूनिवर्सल क्लायंट लागू किया जा रहा है, जिससे आधार नामांकन और अद्यतन प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और दक्ष होगी तथा प्रति व्यक्ति लगने वाला समय घटेगा। धनबाद मुख्य केंद्र के साथ जिले में विभिन्न बैंकों, डाकघरों, आईपीपीबी एवं सीएससी आदि के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.