Dhanbad News: गोल्डेन पहाड़ी के ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए सांसद
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: धनबाद सांसद ढुलू महतो मंगलवार को मुकुंदा पंचायत भवन पहुंचे। इस दौरान हीरालाल गोराई ने सांसद को गोल्डेन पहाड़ी स्थित गोकुल पार्क में ओबी डंपिंग से रैयतों के खेतों में पानी भरने की समस्या बताई। कहा इससे फसल बर्बाद हो गई है। प्रबंधन रैयती जमीन पर जबरन ओबी डंपिंग कर रहा है। आज तक मुकुंदा गांव में बीसीसीएल ने एक भी विकास कार्य नहीं किया। इस पर सांसद ढुलू महतो ने कहा कि 7 अक्टूबर को डीसी के साथ मुकुंदा की समस्या पर बैठक होगी। आप लोग मजबूती से मुद्दा उठाएं, हम आपके साथ हैं। बाद में सांसद ने गोल्डेन पहाड़ी में जलजमाव का निरीक्षण किया। मौके पर मुखिया रिंकू देवी, सुरेश निषाद, विकास ठाकुर, बसंत ठाकुर, नरेश चंद्र महतो, मिंटू साव, सुनील मोदक, महेंद्र निषाद, सुजीत मंडल, श्रीराम गोराई, गणेश पासवान, नवीन ठाकुर आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.