धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। मनईटांड़ बस्ती एवरग्रीन क्लब की ओर से शनिवार को पूर्व वार्ड आयुक्त एवं समाजसेवी गोपाल महतो की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। सभा की अध्यक्षता शिव शंकर झा और संचालन दिनेश महतो ने किया। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि गोपाल महतो ने अपना पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों और आम लोगों की सेवा में समर्पित किया। उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: झीलटोला मैदान में फुटबॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का महापौर ने किया उदघाटन सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदार...