धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: कुसुंडा क्षेत्र की न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी अंतर्गत गोधर छह नंबर बस्ती में बुधवार को एक बार फिर भू-धसान और भूमिगत आग का खतरनाक रूप देखने को मिला। दोपहर के वक्त तेज धमाके के साथ स्थानीय निवासी रविंद्र वर्मा के घर के पास अचानक करीब दो फीट चौड़ा गोफ बन गया। गोफ से लगातार हो रहे जहरीली गैस के रिसाव से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि गोफ घर के ठीक पीछे बना, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के वक्त पास ही सिलाई का काम कर रहीं गीता देवी जान बचाकर सुरक्षित स्थान की ओर भागीं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस गोफ और लगातार हो रहे गैस रिसाव के कारण बस्ती के लगभग 50 घर और करीब 250 लोग सीधे तौर पर खतरे की जद में आ गए हैं। भू-धसान का दायरा बढ़ने की आशंका से लोग पूरी तरह सहमे हुए हैं。

स्थानीय अधिकारीयों की प्रत...