धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: गोधर रेलवे कॉलोनी स्थित आवास में रविवार को 67 वर्षीय कमलेश्वर पांडे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। वह घर में अकेले रहते थे और फेरी लगाकर सामान बेचते थे। सूचना मिलने पर पहुंची केंदुआडीह पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कमलेश्वर पांडे के घर का दरवाजा पिछले दो दिनों से बंद था। रविवार को आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। आंगन में कमलेश्वर पांडे गिरे हुए दिखाई दिए। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां उन्हें मृत पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...