Dhanbad News: गोधर काली बस्ती में दो परिवारों के बीच मारपीट, पांच जख्मी
धनबाद, जुलाई 18 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि। केंदुआ की गोधर काली बस्ती में पूर्व की रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच शुक्रवार को मारपीट हो गई। घटना में एक गर्भवती महिला, दो वर्षीय मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। मामले को लेकर केंदुआडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
घायल पक्ष की शिकायत घायल पक्ष की अमिरिकी देवी ने केंदुआडीह थाना में दिए आवेदन में साजन कुमार, रोशन कुमार, विक्की कुमार, निक्की कुमार, शत्रुध्न राम, मनीष कुमार एवं संजू देवी पर कट्टा, लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से लैस होकर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में अमिरिकी देवी, नीतीश कुमार, गर्भवती रानी कुमारी, दो वर्षीय दिव्यांशी कुमारी तथा महेश राम घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराया गया।
घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग बताया जाता है कि मारपीट की पूरी घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.