धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: अलकडीहा। बलियापुर प्रखंड अंतर्गत नया प्राथमिक विद्यालय हरि बोल थान मुकुंदा में शुक्रवार को बच्चों का एमडीएम खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही लपटें जोर-जोर से उठने लगीं, जिससे अफरातफरी मच गई और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए।

ग्रामीणों का सहयोग विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरधारी महतो ने सभी बच्चों को तुरंत क्लास से बाहर निकाला। इसी बीच मुकुंदा पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक ने साहस का परिचय देते हुए गैस सिलेंडर को झगड़ के माध्यम से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पानी, बालू और भिंगे हुए बोरे की मदद से किसी तरह आग बुझाया, तब जाकर सबने राहत की सांस ली। संयोग अच्छा था कि सिलिंडर फटा नहीं, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हादसे के बाद बिना एमडीएम के ही बच्चों को छु...