धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली कलश यात्रा का गुरुवार को छाताबाद पांच नंबर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि गुरु रविदास सामाजिक समानता और समरसता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने का संदेश दिया। मौके पर डब्लू हाड़ी, चंचल सिन्हा, राजेंद्र दास, भोला हाड़ी, मोहन हाड़ी, सोनू श्रीवास्तव, मुकेश झा, जानकी देवी, कंचन चौरसिया, महेश पासवान, विनोद साहू, जितेंद्र शर्मा, हनीफ अंसारी, नीरज दास, बाबू केसरी, विक्रम ठाकुर, इंदर सिंह, विनय पासवान, गीता सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश रवानी व रवि महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...