धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: भाजपा धनबाद महानगर के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश बंधन अभियान के तहत जोड़ाफाटक रोड स्तित राम मंदिर से कलश को विधिवत पूजा पाठ कर सांसद ढूलू महतो एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं सभी मंडल अध्यक्षों के ने कलश को अपने माथे पर लेकर पैदल ही शक्ति मंदिर तक पहुंचाया गया। यहां धार्मिक संगोष्ठी कर तीनों विधानसभा के मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडल से भागीदारी की। संगोष्ठी में संत कन्हैया, गुरुद्वारा के ग्रंथी जितेंद्र सिंह, शक्ति मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे। संगोष्ठी में प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि कि संत शिरोमणि गुरु रविदास केवल किसी एक समाज के संत नहीं थे बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथ प्रदर्शक भक्ति आंदोलन के महान संत, श्रेष्ठ समाज सुधारक और मह...