धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति धनबाद जिला कमेटी का चुनाव रविवार को गांधी सेवा सदन में निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान कुछ समय तक हो-हंगामे की स्थिति बनी रही। पर्यवेक्षक शंकर विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवनाथ शर्मा एवं भगवान दास शर्मा की देखरेख में मतदान कराया गया। मतदान के बाद मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष पद के लिए गुप्तेश्वर शर्मा और लखनलाल शर्मा के बीच मुकाबला हुआ। कुल 252 मतों में गुप्तेश्वर शर्मा को 210 मत मिले जबकि लखनलाल शर्मा को 39 मत प्राप्त हुए। तीन मत रद्द किए गए। इस प्रकार गुप्तेश्वर शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लखनलाल शर्मा को 171 मतों से पराजित कर जिलाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।जिला यह भी पढ़ें- झारखंड सबजूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगित...