Dhanbad News: गुड्डू यादव युवा राजद के प्रदेश सचिव मनोनीत
धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। झारखंड प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार ने जीतपुर कोलियरी निवासी रंजीत कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव को युवा राजद का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। रंजन कुमार ने उम्मीद जताई है कि गुड्डू यादव पूरी निष्ठा से पद की गरिमा का निर्वहन करेंगे। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश महासचिव उदय शर्मा, इंद्रदेव ठाकुर, धनबाद जिला युवा अध्यक्ष प्रवीण कुमार, चतरा जिला अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश, गुलशन खातून और महानगर अध्यक्ष सैफ अली खान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.