Dhanbad News: गुजराती हिंदी उवि में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: जिला प्रधान व सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा व डालसा के सचिव मयंक तुषार टोपनो के निर्देश पर गुरुवार को झरिया गुजराती हिंदी उच्च विद्यालय में 'न्याय आपके द्वार' कार्यक्रम हुआ। जिला प्रशासन और डीएलएसए के संयुक्त तत्वावधान में वाद-विवाद व पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा बाल श्रम निषेध और कानूनी साक्षरता कक्षा के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। विधिक रक्षा परामर्शदाता मुस्कान चोपड़ा ने बच्चों और शिक्षकों को जनकल्याणकारी योजनाओं, मुफ्त अधिवक्ता, स्पॉन्सरशिप तथा दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया बताई। पेंटिंग प्रतियोगिता में जस्सी कुमारी और डिबेट में शुभम कुमार व केशव आनंद ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन दयानन्द सिंह यादव व धन्यवाद ज्ञापन राहुल चौबे ने किया। मौके पर सोना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.