धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन गुजराती स्कूल परिसर में मंगलवार को गरबा का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा गीतों पर महिलाओं और बच्चियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ झूमकर गरबा किया। इस दौरान सोना रावल, दीपेश याज्ञनिक और देवेश बोल की अगुवाई में मां अंबे गौरी की आराधना की गई। पारंपरिक गरबा गीतों की धुनों पर महिलाएं व बच्चियां देर शाम तक थिरकती रहीं। मालूम हो कि गुजराती स्कूल में प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक विशेष रूप से केवल महिलाओं के लिए गरबा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शामिल हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अजय फाउंडेशन का डांडिया संग नवरात्रि उत्सव आयोजन समिति ने जानकारी दी कि म...