Dhanbad News: गायत्री शक्तिपीठ में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: झरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गायत्री शक्तिपीठ, बस्ताकोला और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना के साथ झरिया विधायक रागिनी सिंह ने किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर इस अभियान की शुरुआत की और कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सबसे बड़ा धर्म बताया था। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना है। अभियान के तहत गायत्री परिवार के सैकड़ों भाई-बहनों ने विभिन्न टोलियों में बंटकर मंदिर परिसर, सड़कों और गलियों की साफ-सफाई की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी विभूति शरण सिंह, सतीश कुमार सिंह, प्रवीण शर्मा, आरती शर्मा (मीडिया प्रभारी), कुमार, रिशु कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.