Dhanbad News: गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विसर्जन
धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: कतरास। कतरास और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। नदी किनारे कतरास, राजबाड़ी, बंगालपाड़ा पंचगढ़ी, डॉक्टरपाड़ा, मालकेरा, सोनारडीह और धर्माबांध समेत विभिन्न पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया। नदी किनारे स्थित विसर्जन स्थल पर कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष विमल तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक भारती, सचिव सुदर्शन तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय जायसवाल तथा सदस्य अंकित जायसवाल, आदर्श तिवारी, सुजीत रवानी, परवीन शर्मा, बबलू शर्मा, आयुष जायसवाल, दीपक शर्मा और गौतम गोस्वामी आदि थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: झूम के निकली मां दुर्गा की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.