धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: तेतुलमारी शक्ति चौक पर रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और शक्ति चौक के समीप पार्टी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न बस्तियों के लोग शामिल हुए। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक रवानी ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और पार्टी की उपलब्धियां बताएंगे। बैठक की अध्यक्षता हरि प्रसाद महतो ने व संचालन लोकनाथ महतो ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ महतो, अजीत कुमार महतो, गौतम महतो, रमेश रवानी, संगीता महतो, विजय महतो, कृष्णा प्रसाद सिंह, गणेश रवानी, बंशीधर महतो, नरेश रवानी और चंदन कुमार रवानी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...