Dhanbad News: गांधी स्मारक विद्यालय में नए विद्यार्थियों का स्वागत
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: महुदा बाजार स्थित गांधी स्मारक 2 उच्च विद्यालय में शनिवार को 11 वीं कक्षा के नए छात्र-छात्राओं के स्वागत में समारोह हुआ। जिप अध्यक्ष शारदा सिंह का प्राचार्या रेणुका दसौंधी ने स्वागत किया। शारदा सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन छात्रा सोनम कुमारी ने किया। मौके पर समाजसेवी परमेंद्र सिंह, दिवाकर महतो, राजन रवानी, आरडी दसौंधी, भगीरथ सिंह, विकास पांडेय, संतोष कुंभकार, एके मिश्रा, गौरीनाथ कुंभकार, मंजू कुमारी, रंजना कुमारी, राधिका कुमारी, निशिता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.