Dhanbad News: गनसाडीह में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि। केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गनसाडीह तीन नंबर काली मंदिर के समीप स्थित कॉलोनी में शनिवार रात एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आशीष विश्वकर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आशीष शनिवार रात एक पार्टी में शामिल होने के बाद देर से घर लौटा था। चर्चा है कि देर रात घर पहुंचने पर परिजनों ने उसे डांट-फटकार लगाई। इसके बाद वह आवेश में आकर घर से कुछ दूरी पर बने स्टोरनुमा कमरे में चला गया और पंखे के हुक में चादर का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजन उसे देखने पहुंचे तो स्टोर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पुटकी में युवक ने की आत्महत्या संदेह होने पर दरवाजे के छिद्र से झांककर देखा तो आशीष फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.