धनबाद, नवम्बर 23 -- धनबाद में ख्रीस्त राजा पर्व पर शोभा यात्रा Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। ख्रीस्त राजा पर्व पर रविवार की सुबह आठ बजे ईसाई धर्मावलंबियों ने धनबाद रेलवे स्टेशन स्थित संत अंथोनी चर्च से शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में ईसाइयों के हाथों में ख्रीस्त हमारा राजा है, ईसा मसीह दिलों के राजा, ईसा मसीह शांति के दूत, धर्म सिखाता भ्रातृ प्रेम, नफरत नहीं की तख्तियां थीं। यात्रा में शामिल लोग ख्रीस्त राजा की जय-जयकार कर रहे थे। शोभा यात्रा हिल कॉलोनी, रेलवे हॉस्पिटल कॉलोनी होते हुए वापस संत एंथोनी चर्च प्रांगण में लौट कर खत्म हुई। यात्रा में पारलौकिक राजत्व के आगे-आगे सफेद वस्त्र धारण किए बच्चे-बच्चियां पुष्प की बारिश कर रहे थे। इससे पहले फादर अमातुस ने पारलौकिक राजत्व की आशीष की। फादर ने बताया कि ईसा मसीह को स्वर्ग और पृथ्...