Dhanbad News: खेल दिवस पर सम्मानित होंगे धनबाद के राष्ट्रीय खिलाड़ी
धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को धनबाद ज़िला ओलंपिक संघ एथलीट अचीवमेंट अवॉर्ड समारोह करेगा। समारोह में धनबाद के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को दून पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित संघ की बैठक में लिया गया। समारोह मेमको मोड़ स्थित 99 ग्रुप सभागार में होगा, जिसमें ज़िला ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त सभी खेलों से ऐसे दो-दो खिलाडियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 2024-25 या 2025-26 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। बैठक में संघ के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची तय की गई। यह भी पढ़ें- Gaya News: तीन दिवसीय समर खेल उत्सव का हुआ समापन,रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.