Dhanbad News: खेल अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं: रागिनी सिंह
धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल जामाडोबा के सभागार में रविवार को अस्मिता वुशु लीग 2026 का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के 13 यूनिटों से कुल 312 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य अमिताभ दासगुप्ता ने दीप जलाकर किया। संघ के महासचिव दिनेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन व आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में अंशिका कुमारी, आकृति जायसवाल, सिद्धि सिंह और अनोखी कुमारी सहित कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। सब-जूनियर वर्ग में मॉडल डीएवी प्रथम, कला भवन वुशु क्लब द्वितीय और टाटा डीएवी जामाडोबा तृतीय रहा। जूनियर व सीनियर वर्ग में शाहिद शंकर महतो वुशु क्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.