धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: कुसुंडा क्षेत्र की इंडस्ट्री कोलियरी के समीप कुर्मी बस्ती के खेत में कोयला तस्करों ने भारी मात्रा में अवैध कोयला जमा कर उसे मिट्टी की मोटी परत से छिपा रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और सुरक्षा घेरा बनाकर जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू की। मिट्टी हटाते ही जमीन के नीचे छिपाए गए कोयले के ढेर सामने आने लगे। हालांकि, कुछ देर की खुदाई के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने अचानक कार्रवाई रोक दी और वहां से वापस लौट गए। यह पूरी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिर अभियान को बीच में क्यों रोका गया। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ ने जब्त किया 59 टन अवैध कोयला ऐना कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें छापामारी रुकने के कारणों की जानकारी नहीं है। वहीं, इस संबंध में पक्ष जानने...