धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: धनबाद। बरवा 12 नंबर निवासी विशेश्वर रवानी का 12 वर्षीय बेटा विकास रवानी मंगलवार दोपहर खिलौने की बैटरी फटने से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार विकास घर में खिलौने में इस्तेमाल होने वाली बैटरी को चार्ज कर रहा था। इसी दौरान अचानक बैटरी तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गई। इसकी चपेट में आने से विकास के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: खौलता तेल गिरने से छह माह का मासूम झुलसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...