Dhanbad News: खस्सी चोरी कांड में बोकारो से दो संदिग्ध हिरासत में
धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ईस्ट इंडिया मोड़ बरवा हटिया के पास स्थित धनबाद गोट फार्म में रविवार की देर रात 27 खस्सी-बकरे की चोरी मामले में गोविंदपुर पुलिस ने बोकारो से दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस की सक्रियता से 10 खस्सी बरवा से बरामद भी कर लिए गए हैं। माना जा रहा है कि इसी गैंग से 18 सितंबर को देर रात चापड़ का भय दिखा कर नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी चौक के पास स्थित एक मीट दुकान से 17 खस्सियों को लूट लिया था। 21 सितंबर की रात बरवा हटिया में फार्म संचालक पांडरपाला निवासी आतिफ हाशमी के फार्म की दीवार में सेंध लगा कर बकरों की चोरी कर ली गई थी। बरवा में 10 बकरे की बरामदगी के बाद एक कारोबारी ने बताया कि बकरों को उसने बोकारो के दो लड़कों से खरीदे थे। उसी आधार पर दोनों को हिरासत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.