धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: चासनाला। सेल चासनाला की रेलवे साइडिंग में खलासी शंकर मल्लिक की मौत के मामले में उनकी पत्नी जोबा देवी ने पाथरडीह थाना में रविवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, टासरा रेलवे साइडिंग में हाइवा के खलासी शंकर मल्लिक की 17 अगस्त की शाम हाइवा की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। थाना प्रभारी बिट्टू कुमार ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर हाइवा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पूर्ण खुलासा होगा। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, उपचालक की मौत, चालक बचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...