Dhanbad News: खराब सर्विसिंग से फूटा ग्राहक का गुस्सा, बीच सड़क पर स्कूटी को किया आग के हवाले
धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: वाहन की खराबी ठीक कराने के लिए शोरूम के चक्कर लगाकर थक चुके एक ग्राहक का गुस्सा सोमवार को इस कदर फूट पड़ा कि उसने अपनी ओला स्कूटी को ही आग के हवाले कर दिया। भुईफोड़ के समीप सरायढेला-गोविंदपुर मार्ग पर हुई इस घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी। जलती स्कूटी को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गयी, जिससे मार्ग पर वाहनों की रफ्तार भी थम गयी। दरअसल संबंधित ग्राहक अपनी स्कूटी में बार-बार आ रही खराबी से परेशान था। उसका आरोप है कि समस्या को लेकर वह कई बार शोरूम में शिकायत कर चुका था। स्कूटी की जांच और सर्विसिंग के बावजूद परेशानी दूर नहीं हुई। सोमवार को फ़ी से समस्या सामने आने के बाद ग्राहक शोरूम पहुंचा था। यहां बात नहीं बनने पर उसका आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद ग्राहक ने स्कूटी को सड़क किनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.