Dhanbad News: खरना का प्रसाद ग्रहण करते ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू
धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: कतरास। कतरास कोयलांचल में शनिवार की शाम खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठव्रतियों ने लोक आस्था के महापर्व छठ का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर दिया। 15 नवंबर रविवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर सोमवार को उदयीमान भगवान सूर्य अर्ध्य देने व पारण के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। कतरास, सोनारडीह, तेतुलमारी, फुलारीटांड़, सिजुआ, लोयाबाद, राजगंज, बरोरा, महुदा और बाघमारा, हरिणा सहित आसपास के क्षेत्रों में छठ व्रतियों ने पूरे नेम-निष्ठा और विधि-विधान से खरना का प्रसाद तैयार किया। इसके बाद भगवान सूर्य व छठी मईयां को भोग लगाने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और परिजनों व श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.