Dhanbad News: खरखरी कोलियरी में बिजली संकट के खिलाफ प्रदर्शन
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: गोविंदपुर क्षेत्र की खरखरी कोलियरी पिट चानक में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीणों और कॉलोनीवासियों ने शनिवार को प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। 750 केवीए का मुख्य ट्रांसफॉर्मर जलने से खरखरी श्रमिक कॉलोनी और नारायण धौड़ा क्षेत्र में अंधेरा पसरा है और पेयजल संकट खड़ा हो गया है। प्रबंधन द्वारा लगाया गया 400 केवीए का वैकल्पिक ट्रांसफार्मर भी लोड न सह पाने के कारण जल गया। सूचना पर पहुंचे एरिया मैनेजर आर के सिंह और कोलियरी प्रबंधक नीलम राजू एक्का ने लोगों से वार्ता की। उन्होंने मंगलवार तक मरम्मत किया हुआ ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.