धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। भाकपा माले के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला इकाई ने रणधीर वर्मा चौक पर खनिज व खनन संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- खान खनिज विकास विनियमन संशोधन बिल का विरोधप्रदर्शन का उद्देश्य प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। विधेयक वापस लेने, झारखंड को संघीय अधिकार से वंचित करना बंद करने और राज्य के अधिकारों का हनन रोकने की मांग की। अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने की। पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि झारखंड 40 प्रतिशत खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कॉर्पोरेट परस्त नीति के तहत खनिज व खनन संशोधन विधेयक लेकर आई है, जो झारखंड के हितों पर हमला है। पार्टी विधेयक को तत्काल वापस लेने की मांग करती है। य...