Dhanbad News: खदान का पंखा घर क्षतिग्रस्त, 11 घंटे उत्पादन बाधित
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: बीसीसीएल की महेशपुर कोलियरी अंतर्गत सिनीडीह खदान से जुड़े पंखा घर की छत बुधवार की देर रात गिर गई। इससे उसमें संचालित पंखा पूरी तरह बंद हो गया। मौके पर मौजूद पंखा चालक समेत दो कर्मी बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद खदान से बाहर निकलने वाली हवा बाधित हो गई और 11 घंटे तक उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप रहा। इधर सुरक्षा के मद्देनजर प्रबंधन ने तृतीय पाली के मजदूरों को रात में ही खदान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पंखा घर से मलबा हटाकर पंखा को दुरुस्त कर पुनः चालू किया गया। जिसके बाद मजदूरों को खदान के अंदर भेजा गया और उत्पादन कार्य शुरू हुआ। इस संबंध में कोलियरी पीओ कामता सिंह ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। पंखा घर और पावर हाउस को दूसरे स्थान पर स्थानांतरण करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.