धनबाद, अक्टूबर 10 -- खदानों में सुरक्षा पर जोर Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि । बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को मुनीडीह प्रोजेक्ट के सभागार में हुई। बैठक में खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की गई। बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), बीसीसीएल मुख्यालय के आईएसओ तथा क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य, क्षेत्रीय अधिकारी  उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता डीएमएस (माइनिंग) के जी. संजय कुमार ने की। बैठक के दौरान खदानों में काम करने वाले कर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक के अध्यक्ष डीजीएमएस (माइनिंग ) जी. संजय कुमार एवं पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक ...